नई दिल्ली, फरवरी 23 -- यूपी की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया है। नशे में धुत स्लीपर कोच बस चालक ने सोमवार दोपहर बाद करीब पौने चार बजे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर गोसाईगंज टोल प्लाजा से एक किमी आगे डिवाडर की रेलिंग से भिड़ाकर बस पलटा दी। हादसे में बस में बैठे भाई-बहन समेत पांच लोगों की मौत हो गई और 45 सवारियां घायल हुईं। चालक अम्बाला से बस में सवारियां लेकर बिहार के अररिया जनपद जा रहा था। शनिवार रात से उसका फोन पर मालिक से बराबर झगड़ा हो था। घायलों को ट्रामा सेंटर, अपेक्स ट्रामा, सिविल और अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना पर मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, जिलाधिकारी विशाखजी, पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर व अन्य अफसर अस्पताल पहुंचे घायलों का हाल लिया। यात्री ब्रजेश के मुताबिक चालक अम्बाला से रविवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.