बाराबंकी, अप्रैल 8 -- त्रिवेदीगंज। लोनी कटरा थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मदरहा गांव के पास मंगलवार देर रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के प्रयास में जुटी है। उधर, सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के रामनगर-बदोसरांय टिकैत नगर मार्ग पर मोहद्दीनपुर गांव के पास बुधवार की सुबह एक पिकअप पलट गई। हालांकि, चालक व खलासी बाल बाल बच गए। लोनी कटरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मदरहा गांव के सामने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर किलोमीटर संख्या 25 के पास बुधवार की सुबह एक महिला का शव छत विक्षत देखकर मौके पर भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि देर रात किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने महिला को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मृतका की पहचान कराने के लिए प्रयास कर रही है। इसके तहत महिला की फोटो सोश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.