पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, चालक केबिन में फंसा, 42 यात्री सुरक्षित
गौरीगंज, जून 23 -- अमेठी, संवाददाता। अमेठी के शुकुल बाजार थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन-68 पर मंगलवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत में बस चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। दुर्घटना के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई और चारों ओर चीख-पुकार सुनाई देने लगी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और यूपीडा (उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण) की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए टीम ने काफी मशक्कत के बाद केबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल चालक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज तिलोई रेफर कर दिया। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.