पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बढ़ा हादसों का ग्राफ, एक साल में 76 प्रतिशत दुर्घटनाएं, 137% बढ़ीं मौतें
नई दिल्ली, अगस्त 31 -- गोरखपुर, विवेक पांडेय: यूपी के एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसों की संख्या में इस साल कमी आई है, लेकिन पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसों का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। जनवरी से जुलाई 2026 तक पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 65 हादसे हुए, जिनमें 83 लोगों की मौत हो गई। पिछले साल इसी अवधि में यहां 37 हादसे हुए थे और 35 लोगों की जान गई थी। यानी एक साल में हादसों की संख्या 75.68 फीसदी, जबकि मृतकों की संख्या 137.14 फीसदी बढ़ गई। हादसों और मौतों के आंकड़े यह भी बताते हैं कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाएं कम होने के बजाय अधिक जानलेवा हुई हैं। एक्सप्रेसवे से जुड़े आंकड़ों के अनुसार, जनवरी से जुलाई-2026 तक प्रदेश के सात एक्सप्रेस-वे पर कुल 289 सड़क हादसे दर्ज किए गए। वर्ष 2025 में इसी अवधि में 313 हादसे हुए थे। इस तरह कुल हादसों में 7.67 फीसद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.