लखनऊ, दिसम्बर 21 -- गोसाईंगंज में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शनिवार रात घने कोहरे के बीच अचानक सामने आए सुअर को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार स्कार्पियो पलट गई। हादसे में वाहन चला रहे प्रापर्टी डीलर की मौत हो गई, जबकि उनका दोस्त घायल हो गया। हादसे के बाद पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी गोसाईंगंज पहुंचाया। प्रापर्टी डीलर गोरखपुर स्थित ससुराल से ससुर की तेरहवीं में शामिल होकर लौट रहे थे। बस्ती जिले के परसाव निवासी प्रापर्टी डीलर अमरेंद्र पाल सूर्यवंशी (42) बीबीडी इलाके के पारसनाथ सिटी में पत्नी नीतू, दो बेटों शिवांश और वैभव के साथ रहते थे। इनके भाई मनीष पाल सूर्यवंशी ने बताया कि अमरेंद्र तीन दिन पूर्व दोस्त प्रमोद सिंह के साथ ससुर की तेरहवीं में शामिल होने गोरखपुर ससुराल गए थे। वहां से शनिवार देर रात दोनों लोग स्कॉर्पियो से घर लौट रहे थे। इस बी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.