पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर डीसीएम चालक की मौत
इटावा औरैया, जून 1 -- बसरेहर। चौबिया थाना क्षेत्र के गांव नगला मनी के डीसीएम चालक की गाजीपुर के मरदह थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। बिहार से सिद्धार्थनगर जा रही डीसीएम आगे चल रहे किसी बड़े वाहन से टकरा गई। टक्कर से डीसीएम का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और चालक 26 वर्षीय आयुष कुमार पुत्र मान सिंह निवासी नगलामनी थाना चौबिया की मौके पर ही मौत हो गई। शव गांव नगला मनी शव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। यह भी पढ़ें- एंबुलेंस चालक की लापरवाही ने ली थी मंजुला की जान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.