बाराबंकी, मार्च 10 -- हैदरगढ़ (बाराबंकी), संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मंगलवार की भोर एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। किमी 34 के पास एक अर्टिगा कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार अलीगढ़ कस्बे के निवासी कृपाल सिंह (39), दीवान सिंह (33), योगेंद्र सिंह (28) और नवीन शर्मा (30) निजी काम से आगरा गए थे। सभी लोग रात में अर्टिगा कार से वापस बलिया लौट रहे थे। मंगलवार तड़के करीब चार बजे जब उनकी कार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किमी 34 के पास पहुंची, तभी आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। अचानक ब्रेक लगने से कार चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार सीधे ट्रक के पिछले हिस्से में जा भिड़ी।टक्कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.