आजमगढ़, अप्रैल 12 -- आजमगढ़, संवाददाता। पवई थाना क्षेत्र के माधवपुर के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 186.6 के पास रविवार को लगभग शाम चार बजे बड़ा हादसा हो गया। लखनऊ से गाजीपुर की ओर जार रही शराब लदी कार का टायर फटने से कार पलट गई। चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस आशंका जता रही है कि शराब हरियाणा से तस्करी कर बिहार लेकर जा रहे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि कार काफी तेज गति से जा रही थी, अचानक टायर फटने से चालक संतुलन खो बैठा और कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गयी। कार के पलटते ही उसमें रखी शराब की बोतलें सड़क पर बिखर गईं। बोतलों पर फॉर सेल इन हरियाणा की मुहर भी लगी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पवई थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार और शराब को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि कार में अवैध रूप से तस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.