पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर टायर फटने से अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर से टकराया
सुल्तानपुर, मार्च 18 -- दोस्तपुर, संवाददाता। बुधवार को सुबह के समय पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 170.4 पर शीशा लादकर जा रहा एक ट्रक टायर फटने से अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में चालक घायल हो गया, जबकि ट्रक सड़क के बीच बने डिवाइडर को तोड़ते हुए बीच में जा फंस गया। यूपीडा से प्राप्त जानकारी के अनुसार, फिरोजाबाद से गोरखपुर जा रही ट्रक का आगे का दाहिना टायर अचानक फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर के चलते ट्रक का एक्सल भी टूट गया। दुर्घटना की सूचना पर सहायक सुरक्षा अधिकारी प्रभुनाथ यादव और यूपीडा की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। सुरक्षा के दृष्टिकोण से वहां सेफ्टी कोन लगाकर क्षेत्र को सुरक्षित किया गया। हादसे में चालक चरण सिंह निवासी खरपुरी, थाना कैराल, जिला मैनपुरी को मामूली चोटें आई हैं, जिनका ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.