श्रावस्ती, जुलाई 14 -- सुलतानपुर, संवाददाता। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह चालक को नींद की झपकी आने से प्याज लदा ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर में जा घुसा। हादसे में कैमरे का पोल क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि ट्रक में सवार चालक और हेल्पर बाल-बाल बच गए। हादसा एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 149.100 पर दोस्तपुर थाना क्षेत्र में सुबह करीब 9 बजे हुआ। असम के नलबाड़ी जिले के वेदकाटा निवासी चालक शान मोहम्मद अली नासिक से प्याज लादकर गुवाहाटी जा रहे थे। इसी दौरान अचानक नींद की झपकी आने से ट्रक अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर तोड़ते हुए बीच में घुसकर कैमरे के पोल से टकरा गया। टक्कर से पोल टेढ़ा हो गया और उसकी बैटरी नीचे गिर गई।सूचना मिलते ही सुरक्षा टीम, पीआरवी, एंबुलेंस और कोरल पेट्रोलिंग की टीम मौके पर पहुंच गई। सहायक सुरक्षा अधिकारी त्रिलोकीनाथ पांडे ने...