सुल्तानपुर, अप्रैल 27 -- दोस्तपुर, संवाददाता। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार रात से सोमवार सुबह तक अलग-अलग स्थानों पर चार सड़क हादसे हुए। इनमें कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए और सात लोग घायल हुए।पहली घटना माइलस्टोन 171.300 पर हुई, जहां प्रभाकर पांडे पुत्र नरेंद्र पांडे निवासी हलियापुर, सुल्तानपुर अपनी मोटरसाइकिल से मुसाफ़िरखांना से बिहार जा रहे थे। अचानक नींद आने से बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में प्रभाकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पीएनसी एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी दोस्तपुर भेजा गया, जहां हाथ में फ्रैक्चर होने पर रेफर कर दिया गया। दूसरी घटना माइलस्टोन 158 पर सोमवार सुबह हुई। कार चालक प्रेम शंकर तिवारी निवासी रामपुर चित्र, बलिया अपने साथ शशि राज और निरंजन कुमार के साथ डेहरी ऑन सोन से लखनऊ जा रहे थे। अचानक सड़क पर आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में ...