सुल्तानपुर, मार्च 7 -- दोस्तपुर, संवाददाता। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 149 के पास शुक्रवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। इस हादसे में कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जबकि तीन अन्य बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार बिहार से दिल्ली जा रही कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। सूचना पर पहुंची यूपीडा की एम्बुलेंस से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर लाया गया। हादसे में पटना निवासी नीमा कुमारी (30) पत्नी राकेश और उनके पति राकेश (38) पुत्र गौरीशंकर गंभीर रूप से घायल हो गए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल अकबरपुर, अम्बेडकर नगर रेफर कर दिया। कार में कुल पांच लोग सवार थे, जिनमें विजय, दिलखुश और बबिता को मामूली चोटें आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.