सुल्तानपुर, मई 10 -- दोस्तपुर (सुलतानपुर), संवाददाता। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 153.300 पर दोस्तपुर थाना क्षेत्र में रविवार तड़के खड़े ट्रक कंटेनर में पीछे से कार घुस जाने से एक व्यक्ति घायल हो गया। सूचना मिलते ही यूपीडा पेट्रोलिंग, कोरल एंबुलेंस और 112 पुलिस मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य किया। यूपीडा के अनुसार ट्रक कंटेनर का चालक संजीव कुमार यादव निवासी इटावा खाली ट्रक लेकर आजमगढ़ से गुरुग्राम जा रहा था। इसी दौरान वाहन में खराबी आने पर उसने ट्रक को पीली पट्टी के अंदर खड़ा कर दिया। तभी पीछे से आ रही कार, जो अतरौलिया आजमगढ़ से लखनऊ जा रही थी, अनियंत्रित होकर ट्रक में पीछे से जा घुसी।कार यह भी पढ़ें- पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कार-ट्रक से टकराई, एक घायल चालक अरविंद कुमार ने बताया कि नींद आने के कारण हादसा हुआ। कार में सवार जितेंद...