मऊ, मार्च 5 -- मऊ। रानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गुरुवार अलसुबह पॉइंट संख्या 276.4 पर तेज रफ्तार एसयूवी ने बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुट गई है। गुरुवार सुबह लगभग 3 बजे ग्राम सभा भुसुवा के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बिहार से लखनऊ की ओर जाने वाली लेन में टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक पर बलिया जिले का नंबर अंकित है। हादसे की सूचना मिलते ही रानीपुर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। यूपीडा की पेट्रोलिंग टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस और यूपीडा की टीम ने घायल व्यक्ति को तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.