नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। सुल्तानपुर में बुधवार को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर वायुसेना के फाइटर विमान उतरेंगे। इसका मकसद एक्सप्रेसवे को आपातकालीन लैंडिंग सुविधा के रूप में सक्रिय करना है। इससे पहले वायुसेना यमुना एक्सप्रेसवे समेत कई सड़कों पर ऐसी रिहर्सल कर चुकी है। वायुसेना के सूत्रों ने कहा कि इस दौरान सुखोई-30, जगुआर, मिराज लडाकू विमान एक्सप्रेसवे पर उतरेंगे और उड़ान भरेंगे। इसके अलावा बड़े परिवहन विमान सी-295, एएन-32 तथा एमआई-17 हेलीकॉप्टर भी उतरेंगे और उड़ान भरेंगे।वायुसेना के सूत्रों के अनुसार, इसके लिए पिछले कई दिनों से तैयारी की जा रही थी, जो अब पूरी हो चुकी है। सूत्रों के अनुसार, भविष्य में और एक्सप्रेसवे और राष्ट्रीय राजमार्गों को भी आपातकालीन लैंडिंग सुविधा के रूप में सक्रिय करने की योजना है। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.