पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आम लदी पिकअप पलटी
सुल्तानपुर, जून 29 -- दोस्तपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 163.2 पर सोमवार तड़के आम से लदी एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत रही कि हादसे में चालक और खलासी बाल-बाल बच गए। यूपीडा के अनुसार, पिकअप लखनऊ से आम लादकर आजमगढ़ के माहुल जा रही थी। वाहन को उन्नाव जनपद के ग्राम सिकोहामऊ निवासी सुनील कुमार चला रहे थे। उनके साथ थाना हसनगंज क्षेत्र के ग्राम जम्मरार मई निवासी खलासी अकड्डा साहू भी मौजूद थे। चालक को नींद की झपकी आने से वाहन अनियंत्रित होकर सड़क की पीली पट्टी में पलट गया। दुर्घटना में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन दोनों सवारों को कोई चोट नहीं आई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.