सुलतानपुर, अप्रैल 22 -- पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर वायुसेना के जांबाज बुधवार को युद्धाभ्यास करेंगे। दोपहर डेढ़ बजे के बाद एयर शो शुरू होगा। इसे लेकर मंगलवार को ही देश की सेना के जांबाज व फाइटर प्लेन सुलतानपुर आ गए। जगुआर, सुखोई, एमआई 17वी-5 व तेजस की गड़गड़ाहट से पूरा इलाका गूंज उठा है। इसे लेकर लोगों में कौतूहल था। पूर्वांचल एक्सप्रेस के उद्घाटन में स्वयं पीएम मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में वर्ष 2021 में ऐसा नजारा देखने को मिला था। इसके बाद यहां पर वर्ष 2023 में चार घंटे का एयर शो भी हो चुका है। एयरशो को देखते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रूट डायवर्जन किया गया है। यह डायवर्जन एक मई तक जारी रहेगा। लखनऊ आने और जाने वालों को सर्विस रोड का इस्तेमाल करना होगा। कूरेभार क्षेत्र के अरवल कीरी करवत स्थित एयर स्ट्रिप पर प्रस्तावित इस युद्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.