पूर्वांचल एक्सपे्रसवे पर राजभर का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
बाराबंकी, सितम्बर 6 -- सुबेहा। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के महासचिव व ओमप्रकाश राजभर के पुत्र पूर्व मंत्री अरविंद राजभर का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। लखनऊ से बलिया जाते समय पार्टी के कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियों ने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे ओहरामऊ गांव के नजदीक श्री राजभर को रोककर स्वागत किया। श्री राजभर ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि 2027 मे हमारा गठबंधन दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रहा है। विपक्ष गलत अफवाह फैलाकर जनता को गुमराह करने मे लगा हुआ है। पूछे गए एक सवाल पर श्री राजभर कहा आरक्षण आर्थिक आधार पर लागू होना चाहिए। जिससे सभी जाति के लोगों को इसका लाभ मिल सकेकार्यक्रम की अगुवाई जिला संगठन प्रभारी राजेश तिवारी व अनुराग मिश्रा द्वारा संयुक्त रुप से किया गया। यह भी पढ़ें- पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राजभर का कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.