भदोही, अप्रैल 16 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। नए वित्तीय वर्ष में पूर्वांचल विकास निधि से 22 कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए शासन से तीन करोड़ 85 लाख रुपये जारी हुआ है। कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण नामित की गई है। जल्द ही निविदा शुरू कराकर काम शुरू कराया जाएगा। उक्त धनराशि में इंटरलाकिंग, सीसी रोड समेत अन्य कार्य कराए जाएंगे।जिले में लोक निर्माण विभाग, जिला पंचायत, ग्रामीण अभियंत्रण, मंडी समिति जैसी संस्थाओं के माध्यम से सड़कें, सीसी रोड और इंटरलाकिंग कार्य कराया जाता है। इसके अलावा सांसद, विधायक अपनी निधि से भी विकास कार्य करवाते हैं। इसी तरह पूर्वांचल विकास निधि राज्यांश के माध्यम से माननीयों के प्रस्ताव पर बजट दिया जाता है। यह भी पढ़ें- चौदह करोड़ से तीनों विधानसभा में होगें विकास कार्य पिछले साल ज्ञानपुर, औराई और भदोही विधायक ने कार्यों का ...