लोहरदगा, दिसम्बर 15 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा जिले के जोगना स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में सोमवार को विद्यालय से पढ़कर निकले हुए पूर्व छात्रों का मिलन समारोह शानदार तरीके से मनाया गया। विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक और वर्तमान छात्र-छात्राओं ने भव्य स्वागत किया। नृत्य संगीत और रंगारंग कार्यक्रमों से पूर्ववर्ती छात्रों का मन मोह लिया। इस समागम में विद्यालय से पढ़कर निकले हुए पूर्व छात्र जो आज देश के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। कोई प्रशासनिक पद में है तो कोई अन्य सरकारी कर्मचारी, व्यवसाय सामाजिक कार्यकर्ता राजनीतिक कार्यकर्ता आदि के रूप में स्कूल का नाम रोशन कर रहे हैं। ऐसे लोगों का मिलना अद्भुत था। पूर्ववर्ती छात्र अपने पुराने मित्रों से मिलकर भावुक हुए। अपने विचारों का आदान-प्रदान किया। नए वर्तमान छात्रों के साथ अपने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.