पलामू, मार्च 19 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। ब्राह्मण प्लस-2 हाई स्कूल के पूर्ववर्ती छात्र सह भारतीय स्टेट बैंक डालटनगंज शाखा प्रबंधक के पद से सेवानिवृत रतन कुमार सहाय पिता स्व. रघुनाथ सहाय ने गुरुवार को स्कूल पहुंचकर स्कूल प्रबंधन को 80 साहित्य की पुस्तक भेंट किया। उन्होंने स्कूल के प्राचार्य डॉ सतीश दुबे के साथ स्कूल में बिताये पल को भी साझा किया और पुराने गुरुजनों को याद किया। रतन कुमार सहाय 1962 से ब्राह्मण हाई स्कूल से पास कर 1971 में बैकिंग सेवा में आए। उन्होंने कहा कि काफी लंबे समय के बाद स्कूल आएं हैं इस कारण आज उन्हें काफी खुशी महसूस हो रही है। उन्हें अपना बपचन याद आ गई। उन्होंने कहा कि उनके पास संग्रहित हिंदी और अंग्रेजी के 80 साहित्यिक पुस्तक था,जिसे इसकी बच्चों के ज्ञान वर्द्धन के लिए उसे स्कूल को समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.