पटना, फरवरी 24 -- पटना हाई स्कूल पूर्ववर्ती छात्रसंघ एक मार्च को होली मिलन सह परिवार मिलन समारोह आयोजित करेगा। यह समारोह विद्यालय परिसर में तीन बजे से शुरू होगा। मंगलवार को पूर्ववर्ती छात्रसंघ की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक संघ के उपाध्यक्ष राकेश कुमार सिन्हा के आवास पर हुई। महासचिव राजशेखर गुप्ता ने बताया कि हर साल यह आयोजन होता है। उन्होंने बताया कि समारोह में पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद, विधान परिषद के सदस्य अब्दुल बारी सिद्धिकी समेत कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.