पलामू, जनवरी 10 -- पंडवा। मकर संक्रांति के अवसर मेदिनीनगर सदर क्षेत्र के पूर्वडीहा कोयल नदी के तट पर 14 जनवरी को मेला सह संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मेला में भोजपुरी के सुप्रसिद्ध गायिका शिल्पी राज और सुर संग्राम के कलाकार अंकित सिंह शामिल होंगे। मेला समिति के अध्यक्ष सह पूर्वडीहा पंचायत के मुखिया पप्लू दुबे उर्फ संतोष दुबे ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम 14 जनवरी को दोपहर 2:00 से प्रारंभ होकर देर रात तक चलेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में मेला समिति के कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार दुबे, चंदन दुबे उर्फ डब्लू, राहुल दुबे, सौरभ दुबे, विकास चंद्र दुबे आदि सक्रिय हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.