रामगढ़, जुलाई 28 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। बरकाकाना थाना क्षेत्र के पोचरा निवासी जग्गू करमाली ने उपायुक्त को आवेदन देकर पतरातू अंचल प्रशासन पर बिना सूचना एवं जानकारी दिए बंदोबस्ती भूमि से बेदखल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में जग्गू करमाली ने कहा है कि पतरातू अंचल के मौजा बुजुर्ग जमीरा स्थित लगभग 3.15 एकड़ बंदोबस्ती भूमि उनके पूर्वजों की है। उनका आरोप है कि अंचल कार्यालय की ओर से बिना पूर्व सूचना के भूमि से बेदखल करने की कार्रवाई की जा रही है। जिससे पूरे परिवार में चिंता का माहौल है। उन्होंने उपायुक्त से अनुरोध किया है कि उक्त भूमि पर किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे या निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा भूमि से जुड़े मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: झामुमो...