कोडरमा, जून 17 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। तिलैया थाना क्षेत्र के गुमो निवासी डेगलाल साव ने पुश्तैनी जमीन पर अवैध कब्जे का प्रयास किए जाने तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तिलैया थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। दिए गए आवेदन में डेगलाल साव ने बताया कि यह मामला पिछले 14 वर्षों से सिविल कोर्ट में विचाराधीन है। शिकायत के अनुसार, गांव के ही राजीव मोदी तथा उनके पुत्र संतोष मोदी और पवन मोदी चहारदीवारी का निर्माण कर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। डेगलाल साव का आरोप है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने तिलैया थाना प्रभारी से मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...