पूर्ति विभाग ने 462 राशन कार्ड और 2202 यूनिट निरस्त की
हरिद्वार, जून 9 -- हरिद्वार, संवाददाता। जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने जिल के 462 राशन कार्ड और 2202 यूनिट को विभागीय पोर्टल से निरस्त कर दिया है। यह उपभोक्ता उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड दोनों राज्यों में राशन कार्ड से गैस कनेक्शन और आयुष्मान कार्ड आदि योजनाओं का अनुचित लाभ प्राप्त कर रहे थे। अपात्र और दोहरा लाभ लेने पर सख्त कार्रवाई के तहत राशन कार्ड और यूनिटों को निरस्त किया गया है। मंगलवार को जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने बताया कि राज्य में उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे जिलों में ऐसे परिवार निवासरत मिले हैं। जो उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड दोनों राज्यों से राशन कार्ड के माध्यम से गैस कनेक्शन और आयुष्मान जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं का अनुचित लाभ प्राप्त कर रहे है। शासन से प्राप्त निर्देशों और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.