हरिद्वार, अप्रैल 23 -- हरिद्वार, संवाददाता। जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की ऑनलाइन वेबसाइट पिछले 56 दिनों से बंद है। इस वजह से लोगों के मैरिज सर्टिफिकेट और राशन कार्ड संबंधित काम अटके पड़े हैं। वेबसाइट बंद होने के बाद परेशान लोग विभाग की चक्कर काट रहे है। वहीं, अधिकारियों के अनुसार वेबसाइट की टेस्टिंग चल रही है। दो दिनों के भीतर वेबसाइट सुचारू होगी। जिला पूर्ति विभाग की वेबसाइट बीती 26 फरवरी से बंद पड़ी है। मार्च माह गुजरने के बाद अप्रैल माह में भी वेबसाइट शुरू नहीं हो सकी है। इस कारण लोगों को बड़ी परेशानी हो रही है। लोगों के राशन कार्ड नवीनीकरण, नाम जोड़ना, नाम कटवाना, कार्ड ट्रांसफर, नया राशन कार्ड बनवाना आदि काम पिछले 56 दिनों से लंबित पड़े है। यह भी पढ़ें- कार्डधारकों को राशन आज से बांटा जाएगा तकनीकी खराबी के चलत...