फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 13 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। घरेलू गैस की चल रही मारामारी के बीच मुनाफाखोर सक्रिय हो गये हैं। गैस चूल्हा की दुकानों पर अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों से छोटे गैस सिलेंडरों में रिफिलिंग की जा रही है। यही नहीं कई स्थानों पर वाहनों में भी रिफिलिंग की जा रही है। सूचना पर पूर्ति निरीक्षक अमित चौधरी, अभिषेक मिश्रा ने डीएसओ के नेतृत्व में छापा मार दिया। इस दौरान दो गैस चूल्हा की दुकानों पर छह घरेलू गैस सिलेंडर, दो रिफिलर और 5 किलो का छोटा गैस सिलेंडर बरामद कर लिया गया। डीएसओ सुरेंद्र यादव ने बताया कि दो प्रतिष्ठान स्वामियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। गैस की मारामारी के बीच शहर में अवैध रूप से रिफिलिंग करने वाले सक्रिय हो गये हैं जो मनमाने रूप से छोटे गैस सिलेंडरों में घरेलू गैस सिलेंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.