रायबरेली, मई 2 -- महाराजगंज,संवाददाता। शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित किए गए समाधान दिवस की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने की। समाधान दिवस में पिछली शिकायतों के निस्तारण में बरती गई लापरवाही पर तहसील क्षेत्र के तीन पूर्ति निरीक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा। समय से स्पष्टीकरण का जवाब न देने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई। शनिवार को समाधान दिवस में पहुंचे एसडीएम सिद्धार्थ के संख्त तेवर देखकर मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा है। एसडीएम प्रशासन ने आने वाले फरियादियों की शिकायतें सुनने के पहले पिछले समाधान दिवस में आई शिकायतों की समीक्षा की। इसमें तहसील में तैनात पूर्ति निरीक्षकों की लापरवाही सामने आई। यह भी पढ़ें- संपूर्ण समाधान दिवस : अनुपस्थित रहने पर अफसरों से मांगा स्पष्टीकरण इस पर एसडीएम ने सभी को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टी...