सीतापुर, मार्च 23 -- महमूदाबाद, संवाददाता। ढाबे पर घरेलू गैंस सिलेण्डर के उपयोग को लेकर पूर्ति अधिकारी ने दो ढाबों पर छापेमारी की। पूर्ति निरीक्षक ने ढाबा संचालकों को कड़ी चेतावनी देते हुए घरेलू गैंस सिलेण्डरों का प्रयोग न करने की चेतावनी दी। पूर्ति निरीक्षक रूपेश जैन ने बताया कि सिधौली मार्ग स्थित राठौर ढाबा और कोतवाली मार्ग स्थित राहुल भोजनालय पर घरेलू गैस सिलेण्डर के प्रयोग की सूचना मिली थी। जिस पर छापेमारी की गई। दोनों ढाबा संचालकों को चेतावनी दी गई है कि घरेलू गैस सिलेण्डरों का व्यवसायिक प्रयोग न किया जाए अन्यथा कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...