बरेली, अप्रैल 22 -- एसडीएम रामजन्म यादव ने मंगलवार को पूर्ति कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। कार्यालय में अधिकारियों से लेकर सभी कर्मचारी गायब मिले। एसडीएम ने अनुपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को रिपोर्ट डीएम को सौंप दी है। बरेली के सदर तहसील से ट्रांसफर पर आए एसडीएम रामजन्म यादव ने सोमवार को तहसील फरीदपुर में कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद से ही तमाम लोग पूर्ति विभाग की शिकायत लेकर आने लगे। पूर्ति कार्यालय की शिकायत करने वालों की भीड़ लगने के बाद एसडीएम ने मंगलवार को अचानक निरीक्षण करने का फैसला लिया। सुबह 10:30 बजे एसडीएम पूर्ति कार्यालय पहुंचे। कार्यालय में एआरओ प्रदीप तिवारी, सप्लाई इंस्पेक्टर सुनील भटनागर, लिपिक मनोज, सरताज, अंकुल अनुपस्थित थे। यह भी पढ़ें- लाभुकों के अनाज में कटौती हुई तो होगी कार्रवाई पूर्ति कार्यालय के बाहर लोगों ...