प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 15 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय की अध्यक्षता में सोमवार को जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक विकास भवन सभागार में हुई। जिसमें जल जीवन मिशन के तहत संचालित पेयजल परियोजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता एवं क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। बैठक में डीएम ने जल जीवन मिशन के तहत सूचीबद्ध फर्म मेसर्स जेएमसी एवं मेसर्स पावरमेक की ओर से कराए जा रहे निर्माण कार्यों की प्रगति पूछी। अधिशासी अभियंता जल निगम ने बताया कि परियोजनाओं का कार्य विधानसभावार किया जा रहा है। 185 परियोजनायें ऐसी हैं जिनका कार्य पूर्ण कर लिया गया है। डीएम ने कहा कि कि जनपद के सभी जनप्रतिनिधियों को पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं की सूची उपलब्ध करा दी जाए जिससे वह गांवों में जाकर कार्यों की वास्तविक स्थिति देख सके। डीएम ने 590 परियोजनाओं की समीक्षा की जि...