नई दिल्ली, अगस्त 11 -- 12 अगस्त को पूर्ण सूर्य ग्रहण लग रहा है। इस सूर्य ग्रहण को देखने के लिए दुनिया भर में इंतजार हो रहा है। दरअसल कई देशों में खासकर यूरोप में कई साल बाद ऐसा पूर्ण सूर्य ग्रहण पड़ रहा है, यहां 1999 के बाद से पूर्ण ग्रहण नहीं हुआ। इसी को लेकर लोग इंतजार में हैं। लेकिन भारत में ग्रहण को लेकर धार्मिक और ज्योतिषिय असर भी देखा जाता हैं। धार्मिक का मतलब है कि ग्रहण अमावस्या पर होगा तो इस दिन पूजा पाठ आदि पर रोक रहेगी या नहीं। मंदिरों के कपा ट और सूतक काल का विशेष ध्यान दिया जाता है। कल हरियाली अमावस्या है। इस दिन पितरों के लिए दान, स्नान और तर्पण आदि किया जाता है। इसलिए इस दिन सूर्यग्रहण को लेकर लोगों में कंफ्यूजन की स्थिति है तो आपकी कंफ्यूजन यहां दूर किए देते हैं। आइए यहां पढ़ें अमावस्या पर क्या और कैसे करें पितरों का तर्पण...