हाथरस, जुलाई 31 -- हाथरस। शहर के गोशाला रोड स्थित संत कृपाल आश्रम खाशा पर सावन कृपाल रूहानी मिशन के तत्वाधान में हुजुर बाबा सावन सिंह जी महाराज के पावन प्रकाश के अवसर पर 25 जुलाई से प्रारंभ विशाल आध्यात्मिक सत्संग महोत्सव के छठवें दिन गुरुवार को सुबह और शाम की की पालियों में आध्यात्मिक सत्संग आयोजित हुआ। सत्संग ऑडियो वीडियो के माध्यम से दयाल पुरुष संत दर्शन सी सिंह जी महाराज की वाणी में प्रसारित किया गया। महाराज जी ने एक पूर्ण सतगुरु की शरण में जाकर जीवन को सफल बनाने हेतु प्रेरित किया और समझाया कि एक पूर्ण सतगुरु ही हैं जो हमारे जीवन को रूहानियत व प्रभु प्रेम से परिपूर्ण कर सकते हैं। मानव जीवन के मूल ध्येय को पूरा करा सकते हैं।इसके पश्चात जट्टारी से पधारे सत्संग कर्ता छेलबिहारी के द्वारा (ध्यान के माध्यम से जीवन में परिवर्तन) विषय पर सत्स...