बिजनौर, अप्रैल 22 -- बिजनौर। डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारियों के संबंध में बैठक हुई। डीएम ने कहा कि हमारा लक्ष्य परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है। कहा कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था पैदा करने या अनुचित साधनों का प्रयोग करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता पर होनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षा से पूर्व सभी केंद्रों का भौतिक सत्यापन करें और कोई भी कमी पाए जाने पर तत्काल उसे दूर करना सुनिश्चित करें। यह भी पढ़ें- डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण उन्होंने सभी केंद्री...