नई दिल्ली, जुलाई 20 -- जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर नेशनल कांफ्रेंस की ओर से जंतर-मंतर पर आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने से रोके जाने के बाद मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को पृथ्वीराज मार्ग तक जाने के लिए ऑटो रिक्शा करना पड़ा। जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा तत्काल बहाल करने की मांग को लेकर संसद के मानसून सत्र के पहले दिन प्रदर्शन के लिए नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के नेता और कार्यकर्ता सोमवार को दिल्ली में जमा हुए। इस प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला ने किया। उमर अब्दुल्ला ने कहा कि इस विरोध प्रदर्शन का उद्देश्य केंद्र सरकार को उन स्पष्ट वादों के लिए जवाबदेह ठहराना था, जो उसने संसद के दोनों सदनों और उच्चतम न्यायालय के सामने जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने के बारे में किए थे।...