कुशीनगर, मई 8 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। कुशीनगर के जटहा बाजार थाना क्षेत्र और यूपी-बिहार सीमा से सटे गांवों में पिछले दो दिनों से दहशत का कारण बना हिंसक जानवर बाघ नहीं, तेंदुआ निकला। शुक्रवार को सुबह पूर्णहा मिश्र गांव में उसे घेर लिया गया। वन विभाग की टीम उसे जाल में फंसाने की कोशिश में जुटी है। मौके पर भारी भीड़ जुट गई है। तेंदुआ पुर्नहा मिश्र गांव की आबादी के बीच स्थित एक घर में घिर गया, जहां उसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही वन रेंजर के नेतृत्व में वन विभाग की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा तेंदुए को जाल में फंसाने का प्रयास शुरू कर दिया गया। यह भी पढ़ें- बाघ नहीं तेंदुआ निकला, दो दिनों से कुशीनगर के सीमावर्ती क्षेत्र में दहशततेंदुए के हमले गुरुवार की दोपहर में ही यह हिंसक जानवर बिहार के मंझरिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.