प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 9 -- प्रतापगढ़। डीएम शिव सहाय अवस्थी ने गुरुवार को विकास भवन सभागार में निर्माण कार्यों की समीक्षा की। कई नवनिर्मित निर्माण कार्यों में विद्युत कनेक्शन की आपूर्ति के सम्बन्ध में बताया गया जिस पर डीएम ने सम्बन्धित अधीक्षण अभियंता को लिखित कराने का निर्देश दिया। इसी तरह उन्होंने विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं की ओर से कराए जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा कर निर्देशित किया कि जिन परियोजनाओं का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है उसे यथाशीघ्र सम्बन्धित विभाग को हैंडओवर कराया जाए। बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए दयाराम यादव, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी प्रियंका सोनी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेन्द्र सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेन्द्र कुमार मौर्य आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...