पूर्ण कुटी आश्रम का होगा कायाकल्प, 61 लाख जारी
गाजीपुर, जून 30 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सैदपुर विकास खंड के गौरी गांव स्थित ऐतिहासिक पूर्ण कुटी आश्रम का जल्द ही कायाकल्प होगा। मुख्यमंत्री पर्यटन स्थल विकास योजना के तहत आश्रम के सौंदर्यीकरण एवं आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए प्रदेश सरकार ने 82.27 लाख रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इसके सापेक्ष प्रथम किस्त के रूप में 61 लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं। आश्रम परिसर में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए लगभग 50 लाख रुपये की लागत से शौचालय सहित बहुउद्देशीय हॉल का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा पेविंग कार्य, स्ट्रीट लाइट, सोलर पैनल, बेंच, साइन बोर्ड, सबमर्सिबल पंप और लैंडस्केपिंग जैसे विकास कार्य भी किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- तीन प्राचीन मंदिर में से दो के सौंदर्यकरण का कार्य 15 प्रतिशत पूरा इन सुविधाओं के व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.