भागलपुर, फरवरी 18 -- पूर्णिया। 20 फरवरी को राजकीय पॉलिटेक्निक में एक दिवसीय नियोजन सह मार्गदर्शन मेला का सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजन किया जायेगा। नियोजन शिविर में भाग लेने वाले आवेदक को एनसीएस पोर्टल पर निबंधन कराना आवश्यक है। एनसीएस पर निबंधन की सुविधा जिला नियोजनालय के कार्यालय और नियोजन मेला स्थल पर उपलब्ध है। जिला नियोजन पदाधिकारी ने युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के द्वारा आयोजित होने वाले नियोजन शिविर में अधिक से अधिक युवाओं से भाग लेकर रोजगार के अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.