पूर्णिया, जून 22 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया हवाई अड्डे पर रविवार को यात्रियों की अच्छी आवाजाही दर्ज की गई। हवाई अड्डा प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनभर में कुल 1127 यात्रियों ने आगमन एवं प्रस्थान किया। रविवार को पूर्णिया हवाई अड्डे पर पांच विमान पहुंचे, जबकि पांच विमानों ने विभिन्न गंतव्यों के लिए उड़ान भरी। इस प्रकार दिनभर में कुल 10 विमानों का आवागमन हुआ। हवाई अड्डे के माध्यम से यात्रा करने वाले यात्रियों ने अपने-अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए हवाई सेवा का लाभ उठाया। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए हवाई अड्डे पर आवश्यक सुविधाओं एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुचारु रखा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...