पूर्णिया, मार्च 16 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। देश के वीर सैनिकों के सम्मान में निकाली जा रही शौर्य वंदन साइकिल यात्रा बिहार के पूर्णिया से शुरू होकर अपने प्रथम पड़ाव सिलिगुड़ी स्थित एसएसबी कैंप पहुंची। यहां सुबह एसएसबी के कमांडेंट द्वारा साइकिल यात्रियों को हरी झंडी दिखाकर अगले पड़ाव के लिए रवाना किया गया। इस यात्रा का उद्देश्य देश के शहीदों और सैनिकों के बलिदान को नमन करना तथा युवाओं में देशभक्ति और जागरूकता का संदेश फैलाना है। साइकिल यात्रा में मुख्य रूप से विजय शंकर, सतीश चौबे, प्रियांशू दत्त, राजीव रंजन और राकेश कुमार पवन साइक्लिंग प्रतिभागी के रूप में शामिल हैं। यात्रा के दौरान प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाने और कार्यक्रम को प्रेरणादायक बनाने में देश के लाफिंग बुद्धा नागेश्वर दास की महत्वपूर्ण भूमिका है। उनके साथ सहयोग और समर्...