भागलपुर, अप्रैल 25 -- पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट जिले में गर्मी के साथ सर्प दंश की घटना शुरू हो गयी है। जलालगढ़ में बालक और बनमनखी में एक युवक समेत दो की जान चली गयी है। पिछले वर्ष 786 लोगों को सांप ने डसा था। बनमनखी प्रखंड में दो लोग की सर्पदंश से मौत हुई थी। सांप के डसने पर कई बार लोग बचाव में झाड़फूंक करने लगते हैं जिसके कारण जान चली जाती है। सर्पदंश से बचाव को लेकर प्रशासन की ओर से जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...