पूर्णिया, नवम्बर 28 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। कोलकाता, अहमदाबाद, दिल्ली और हैदराबाद के बाद अब जल्द ही चेन्नई से भी पूर्णिया के लिए विमान सेवा शुरू होने जा रही है। सांसद पप्पू यादव ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु के पत्र के माध्यम से यह जानकारी दी है। सांसद ने एक बार फिर पूर्णिया एयरपोर्ट का नाम फणीश्वर नाथ रेणु या भोला पासवान शास्त्री के नाम पर रखने की माँग दोहराई है। उन्होंने कहा कि दोनों ही विभूतियाँ पूर्णिया अंचल की पहचान और गौरव हैं, लेकिन राज्य सरकार इस विषय में लगातार लापरवाही बरत रही है। उनके अनुसार नामकरण में हो रही देरी सरकार की असंवेदनशीलता को दर्शाती है। केंद्रीय मंत्री के पत्र के अनुसार उड़ान 5.0 योजना के तहत पूर्णिया एयरपोर्ट को विकास और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी के लिए चयनित किया गया था। इस एयरपोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.