पटना, फरवरी 8 -- 31 साल पुराने केस में गिरफ्तार पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव पर एक और केस दर्ज हो गया है। पटना पुलिस की ओर से सांसद और उनके 20 समर्थकों पर नया एफआईआर रजिस्टर हो गया है। सांसद और उनके समर्थकों पर पुलिसकर्मियों को डराने धमकाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस कांड की छानबीन में जुट गई है। रविवार को पप्पू यादव को कोर्ट में पेश कर बेऊर जेल भेजा गया तो उनके सैकड़ों समर्थक मौजूद थे। उनकी गिरफ्तारी के दौरान भी हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। सांसद के खिलाफ पटना के बुद्धा कॉलोनी थाने में केस दर्ज कराया गया है। एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि कोर्ट के आदेश पर जब पप्पू यादव को पुलिस गिरफ्तार करने उनके आवास पर पहुंची तो उन्हें ड्यूटी निभाने से रोका गया। सांसद और उनके समर्थकों ने पुलिस वालों को डराया और धमकाया। क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.