हजारीबाग, जनवरी 3 -- बरही, प्रतिनिधि। बरही के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने करसो के होटल हर्षित राज में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का स्वागत किया। सांसद पप्पू यादव रांची से पटना जा रहे थे। सांसद पप्पू यादव ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से बरही एवं झारखंड में पार्टी को मजबूत और विस्तार करने की सलाह दी। सांसद पप्पू यादव का स्वागत करने वालों में युवा कांग्रेस की प्रदेश महासचिव पूनम यादव,बरही के प्रमुख मनोज रजक, कांग्रेस के युवा प्रदेश महासचिव मनोहर यादव, जिला ओबीसी के अध्यक्ष दीपक गुप्ता, कांग्रेस नेता यमुना यादव, युवा प्रखंड अध्यक्ष सरफराज अहमद, रिजवान अली, महावीर प्रसाद यादव, अरुण यादव समेत अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.