नई दिल्ली, जुलाई 20 -- Pappu Yadav Style: बिहार के पूर्णिया के निर्दलीय सांसद और कांग्रेस नेता राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव अपने अलग-अलग अंदाज को लेकर चर्चा में रहते हैं। सोमवार को पप्पू यादव ऐसा लिबास पहनकर संसद पहुंचे कि मीडिया के कैमरे पीछे पड़ गए। पप्पू यादव ने एक ऐसा ओवर कोट पहन रखा जो आगे से सफेद और पीछे से केसरिया रंग का था। उस पर आगे और पीछे सियासी बातें लिखी हुई थीं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर राजनैतिक प्रहार भी किया। पप्पू यादव ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर भी किया। फेसबुक पोस्ट में उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री जी को अपनी निजी गरिमा का ख्याल न हो तो कम-से-कम पद की मर्यादा रखना चाहिए। वैसे मैं पीएम साहब की बात कर रहा हूं किसी 76 साल के बच्चे की नहीं जिसे मर्यादा/गरिमा की समझ न हो। पप्पू यादव की पीठ पर लिखा था- चं...