पूर्णिया समेत चार न्यायालयों में लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
पूर्णिया, अगस्त 28 -- पूर्णिया, कार्यालय प्रतिनिधि। आगामी 12 सितंबर को इस वर्ष की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। इसका आयोजन पूर्णिया व्यवहार न्यायालय के साथ अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय बनमनखी, धमदाहा एवं बायसी में भी किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न प्रकृति के मामलों का पक्षकारों की आपसी सहमति और सुलह-समझौते के आधार पर त्वरित निपटारा किया जाएगा। इससे पक्षकारों को लंबे समय तक चलने वाली न्यायिक प्रक्रिया से राहत मिलने के साथ समय और खर्च की भी बचत होती है। राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने और अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार अध्यक्ष कन्हैया जी चौधरी के निर्देश पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में 25 अगस्त को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रोमी कुमारी के कार्यालय प्रकोष्ठ में जिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.