पूर्णिया, सितम्बर 24 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने बिहार में भीषण बाढ़ से उत्पन्न स्थिति को लेकर राज्यपाल से मुलाकात की और कोसी-सीमांचल विशेषकर पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित परिवारों, किसानों, पशुपालकों और छोटे कारोबारियों के लिए न्यूनतमRs.5,000 करोड़ के विशेष बाढ़ राहत एवं पुनर्वास पैकेज की मांग रखी। उन्होंने कहा कि पूर्णिया, अररिया, कटिहार, मधेपुरा, सुपौल समेत कोसी-सीमांचल के बड़े हिस्से में बाढ़ और कटाव से लोगों की आजीविका प्रभावित हुई है। सांसद ने प्रभावित क्षेत्र का अलग से केंद्रीय सर्वेक्षण कराने तथा वास्तविक क्षति के आधार पर विशेष सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया। पप्पू यादव ने राज्यपाल के समक्ष फरक्का बैराज और गंगा में लगातार बढ़ रहे गाद जमाव, बाढ़ की बढ़ती समस्या तथा जल-वहन क्...