पूर्णिया, अप्रैल 13 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। समर्थ पोर्टल पर बारंबार परीक्षा कार्यक्रम में त्रुटियां होने के असमंजस में फंसे परीक्षार्थियों ने परीक्षा केंद्र के साथ-साथ पूर्णिया विश्वविद्यालय में लगातार दूसरे दिन भी हंगामा मचाया। वर्तमान समय में पूर्णिया विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ साथ पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत 29 परीक्षा केन्द्रों पर चल रहे सीबीसीएस स्नातक प्रथम सेमेस्टर दिसंबर 2025 सत्र 2025-29 के परीक्षार्थियों के लिए एडमिट कार्ड में हुई त्रुटियां सिर दर्द बना हुआ है। रविवार को परीक्षार्थियों ने पूर्णिया कॉलेज के परीक्षा केंद्र पर सीबीसीएस स्नातक प्रथम सेमेस्टर दिसंबर 2025 की परीक्षा देने पहुंचे और जैसे ही परीक्षार्थियों को पता चला कि परीक्षा नहीं होगी तो परीक्षार्थी आक्रोशित हो गये। इस दौरान पूर्णिया कॉलेज परीक्षा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.